नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे एक और नया आर्टिकल में आज के इस आर्टिकल के अंदर हम बात करने वाले रसायन विज्ञान के बारे में हम बात करेंगे की रसायन विज्ञान किसे कहते हैं रसायन विज्ञान का क्या महत्व है और क्यों आपको रसायन विज्ञान है वह पढ़ने चाहिए आर्टिकल आपको सभी बेसिक चीजों के बारे में जानकारी देगा हमने बहुत ही मेहनत से आर्टिकल लिखा है अगर आपको आर्टिकल पसंद है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और अगर आपको किसी भी टॉपिक पर या फिर इस आर्टिकल रिलेटेड समस्या आए तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं

रसायन विज्ञान – विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पदार्थों की सरंचना, उसमे होने वाले परिवर्तन, गुणों और उनके उपयोगो का अध्ययन किया जाता है ; रसायन विज्ञान कहलाती है।
रसायन विज्ञान किसे कहते हैं । रसायन विज्ञान के महत्व
Contents
विज्ञान में रसायन विज्ञान की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, जो प्रायः विज्ञान की अन्य शाखाओं के साथ अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है। रसायन विज्ञान के सिद्धांतों का व्यावहारिक उपयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे मौसम विज्ञान, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली, कंप्यूटर प्रचालन तथा उर्वरकों, क्षारों, अम्लों, लवणों, रंगों, बहुलकों, दवाओं, साबुनों, अपमार्जकों, धातुओं, मिश्र धातुओं आदि सहित नवीन सामग्री के निर्माण में लगे रासायनिक उद्योगों में होता है।
राष्ट्र विकास में रसायन विज्ञान का महत्व
रसायन विज्ञान राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव के जीवन-स्तर को ऊँचा उठाने हेतु भोजन, स्वास्थ्य – सुविधा की वस्तुएँ और अन्य सामग्री की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न उर्वरकों, जीवाणुनाशकों तथा कीटनाशकों की उत्तम किस्मों का उच्च स्तर पर उत्पादन इसके कुछ उदाहरण हैं। रसायन विज्ञान प्राकृतिक स्रोतों से जीवनरक्षक औषधों के निष्कर्षण की विधियाँ बताता है और उनके संश्लेषण को संभव बनाता है। ऐसी औषधों के उदाहरण हैं, कैन्सर की चिकित्सा में प्रभावी औषधियाँ (जैसे-सिसप्लाटिन तथा टैक्सोल)
और एड्स से ग्रस्त रोगियों के उपचार हेतु उपयोग में आनेवाली औषधि एजिडोगाईमिडिन (AZT)।
रसायन विज्ञान राष्ट्र के विकास में भी अत्यधिक योगदान देता है। रासायनिक सिद्धांतों की बेहतर जानकारी होने के बाद अब विशिष्ट चुंबकीय, विद्युतीय और प्रकाशीय गुणधर्मयुक्त पदार्थ संश्लेषित करना संभव हो गया है, जिसके फलस्वरूप अतिचालक सिरेमिक, सुचालक बहुलक, प्रकाशीय फाइबर (तंतु) जैसे पदार्थ संश्लेषित किए जा सकते हैं। रसायन विज्ञान ने उपयोगी वस्तुएँ जैसे अम्ल, क्षार, रंजक, बहुलक इत्यादि बनाने वाले उद्योग स्थापित करने में सहयता की है। यह उद्योग राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और रोजगार उपलब्ध कराते हैं।
दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व
दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है जैसे – टूथब्रश, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर आदि में रसायन विज्ञान उपयोगी है इसी के साथ हर वो वस्तु जिसका हम उपयोग करते है वो रसायन विज्ञान की ही देन है इसलिए मनुष्य जीवन में रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा में रसायन विज्ञान का महत्व
स्वास्थ्य और चिकित्सा में रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है । कई सारी बीमारियो के परीक्षण, स्वास्थ्य में होने वाली गिरावट को जानने में और रोग के उपचार हेतु दी जाने वाली दवाओं में भी रसायन विज्ञान का उपयोग किया जाता है इसी के साथ सर्जरी और ऑपरेशन में भी रसायन विज्ञान सहायक है साथ ही कैंसर के इलाज हेतु सिस्पलाटीन और टैक्सोल का उपयोग किया जाता है ।
कृषि में रसायन विज्ञान का महत्व
कृषि में रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है । पैदावार को बढ़ाने और बचाने में रसायन विज्ञान का उपयोग किया जाता है रसायन विज्ञान की सहायता से उन्नत किस्म के बीज, नवाचार, पैदावार बढ़ाने के लिए खाद , फसल को बचाने के लिए पीडकनाशी, उर्वरक, कीटनाशक आदि का उपयोग करके पैदावार को बढ़ाया जा रहा है ।
युद्ध में रसायन विज्ञान का महत्व
युद्ध में रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है विश्व के सभी देश अपनी सुरक्षा और युद्ध सामग्री में रसायन विज्ञान का उपयोग करती है। विभिन्न प्रकार के बॉम्ब, गोला, बारूद बनाने में रसायन विज्ञान उपयोगी है उसी के साथ बहुत की खतरनाक माने जाने वाले परमाणु बॉम्ब, टीएनटी (TNT) , डायनामाइट (DYNAMITE) में रसायन विज्ञान का उपयोग किया जाता है।
उद्योगों में रसायन विज्ञान का महत्व
रोजमर्रा की जिन्दगी में रसायन विज्ञान से बनी वस्तुओ का हम उपयोग करते हैं इसलिए उन्हें बनाने के लिए विभिन्न उद्योग स्थापित किए गए है जिनसे लोगो को रोजगार प्राप्त हो रहा है – वस्त्र उद्योग, सर्फ व साबुन उद्योग, चमड़ा उद्योग, धातु निष्कर्षण, चीनी उद्योग, सीमेंट उद्योग आदि का विकास रसायन विज्ञान के कारण ही हुआ है।